बिहार

Bihar chunav: महंगी पड़ेगी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने दी कड़ी चेतावनी, दो कर्मियों का वेतन काटकर FIR के लिए उठाई आवाज

Bihar chunav: विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने चुनावी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर नानपुर और मेजरगंज प्रखंड के दो साधन सेवियों के खिलाफ कार्रवाई की है

Bihar chunav
Bihar chunav
WhatsApp Group Join Now

नानपुर प्रखंड के साधन सेवी दिग्विजय नाथ सहनी और मेजरगंज के साधन सेवी धर्मेन्द्र कुमार यादव को चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियों में लापरवाही का दोषी पाया गया है वहीं, इस मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त एक्शन लेते हुए दोनों के मानदेय का 50 प्रतिशत हिस्सा रोकने का आदेश जारी किया गया है

इस पर मामले को लेकर डीपीओ ने बताया कि 29 अक्टूबर को दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की स्थिति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई थी इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों साधन सेवी अनुपस्थित थे, जिससे चुनावी तैयारियों में बाधा उत्पन्न हुई नानपुर के 16 और मेजरगंज के 25 मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की अनुपलब्धता गंभीर लापरवाही को दर्शाती है

डीपीओ सौरभ ने बताया कि 24 अक्टूबर को दोनों साधन सेवियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला निरंतर निर्देशों और पत्राचार के बावजूद काम में प्रगति नहीं होने को विभाग ने गंभीरता से लिया है

साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक संतोषजनक स्पष्टीकरण और कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जाती, तब तक दोनों साधन सेवियों का आधा मानदेय रोका रहेगा साथ ही, चेतावनी दी गई है कि यदि कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं होता, तो दोनों कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी

चुनाव आयोग के निर्देश पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाओं की सुनिश्चितता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है ऐसे में संबंधित प्रखंडों में व्हील चेयर व्यवस्था में शून्य प्रगति चिंता का विषय है विभागीय कार्रवाई के बाद अन्य कर्मियों को भी चुनावी कार्यों को लेकर सतर्क रहने का सख्त संदेश गया है

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.