मनोरंजन

Zakir Khan break: जाकिर खान ने ब्रेक की असली वजह बताई, सेहत और परिवार पर फोकस का लिया फैसला

Zakir Khan break: कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में अपने फैंस को हैरान कर दिया जब उन्होंने स्टैंडअप से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। अब उन्होंने खुलकर बताया कि यह कदम क्यों उठाया। जाकिर ने कहा कि उनके परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं और लंबे समय तक काम के अत्यधिक शेड्यूल ने उनकी सेहत पर गहरा असर डाला है।

Zakir Khan break: जाकिर खान ने ब्रेक की असली वजह बताई, सेहत और परिवार पर फोकस का लिया फैसला
Zakir Khan break: जाकिर खान ने ब्रेक की असली वजह बताई, सेहत और परिवार पर फोकस का लिया फैसला

गल्फ न्यूज से बातचीत में जाकिर ने बताया, “मैंने अपनी बॉडी काफी डैमेज कर ली है। सिर्फ दो घंटे की नींद और फिर हजारों लोगों से मिलना… ये लगातार स्ट्रेस मेरे शरीर पर भारी पड़ रहा था। जैसे ही मैं किसी शहर में उतरता, तुरंत लोगों से मिलने का सिलसिला शुरू हो जाता।”

काम को रखा हमेशा ऊपर
जाकिर ने यह भी साझा किया कि उनके परिवार में उनकी ही तरह लोग हैं जिन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है, इसलिए जिम्मेदारी सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है। उन्होंने करीब एक दशक तक अपने करियर को अपनी सेहत और निजी जिंदगी से ऊपर रखा, लेकिन इसका असर उनके शरीर पर दिखाई देने लगा।

एक साल पहले लिया था फैसला
जाकिर ने आगे बताया, “दस साल तक लगातार काम करते रहने से शरीर पर असर होना स्वाभाविक है। शुरू में मैंने सोचा कि काम और सेहत दोनों को मैनेज कर लूंगा, लेकिन जब मैं पिछले साल अमेरिका में था, तब समझ आया कि दोनों साथ में संभव नहीं हैं। यही वजह थी कि मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया।”

2030 तक स्टैंडअप से दूर रहेंगे?
बीते दिनों जाकिर ने अपने ब्रेक का ऐलान किया था और हैदराबाद के एक लाइव शो में यह कहा कि वह 2030 तक स्टैंडअप से दूर रहेंगे। हालांकि इस इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घोषणा सिर्फ हैदराबाद शो के संदर्भ में थी। ब्रेक लेने के बाद वह फिर से स्टेज पर लौटेंगे, लेकिन यात्रा और शेड्यूल के कारण सीधे 2030 तक स्टैंडअप करने में समय लगेगा।

जाकिर खान का यह कदम उनके फैंस के लिए सरप्राइज भरा जरूर है, लेकिन यह स्पष्ट रूप से उनकी सेहत और परिवार की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने का उदाहरण भी है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.