स्वास्थ्य
Iron – महिलाएँ और बच्चों में आयरन की कमी को दूर करने का प्राकृतिक तरीका
Iron – आज के समय में महिलाओं और बच्चों में आयरन की कमी एक गंभीर लेकिन अक्सर अनदेखी पोषण समस्या बन चुकी है। थकान, कमजोरी, चक्कर आना और कम हीमोग्लोबिन इसके सामान्य संकेत हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, उचित खान-पान के साथ कास्ट आयरन कुकवेयर का सही इस्तेमाल डाइट में आयरन बढ़ाने का प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका हो सकता है। हालांकि, इसका वास्तविक लाभ तभी मिलता है जब बर्तनों की सही तरीके से सीजनिंग, सफाई और मेंटेनेंस की जाए। गलत इस्तेमाल से न केवल जंग लग सकती है बल्कि आयरन की पर्याप्त मात्रा भी भोजन में नहीं जुड़ती।




