लाइफ स्टाइल

RBI – रिजर्व बैंक ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026, 572 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक

RBI – Reserve Bank of India (RBI) ने ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रखी है। इच्छुक उम्मीदवार जिनकी योग्यता 10वीं पास है, उन्हें 4 फरवरी 2026 तक आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन और शुल्क भुगतान दोनों ही इसी दिन तक पूरे किए जाने चाहिए। उम्मीदवार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए ऑफिशियल पोर्टल opportunities.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

rbi office attendant recruitment 2026 deadline

पदों में बदलाव और रीजनल वितरण:


आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी करने के बाद दो रीजन ऑफिसों में पदों की संख्या में बदलाव किया है। भोपाल ऑफिस के लिए पद संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है, जबकि लखनऊ एवं कानपुर ऑफिस की संख्या घटाकर 113 कर दी गई है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति लखनऊ, कानपुर, नई दिल्ली, पटना समेत कुल 15 शहरों में होगी।

विभिन्न शहरों में उपलब्ध पदों का विवरण:

  • बेंगलुरु: 16 पद

  • भोपाल: 16 पद (पहले 4 पद थे)

  • भुवनेश्वर: 36 पद

  • चंडीगढ़: 2 पद

  • चेन्नई: 9 पद

  • गुवाहाटी: 52 पद

  • हैदराबाद: 36 पद

  • जयपुर: 42 पद

  • कानपुर एवं लखनऊ: 113 पद (पहले 125 पद थे)

  • कोलकाता: 90 पद

  • मुंबई: 33 पद

  • नई दिल्ली: 61 पद

  • पटना: 37 पद

योग्यता और पात्रता मानक:

  • उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए।

  • 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट होना चाहिए।

  • ग्रेजुएट या उससे अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य नहीं हैं।

वेतन और भत्ते:


चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन ₹24,250/- प्रति माह मिलेगा। समय-समय पर वेतन वृद्धि और अन्य भत्ते भी लागू होंगे। यदि उम्मीदवार बैंक द्वारा आवास उपलब्ध नहीं कराए जाने पर खुद का घर उपयोग करेंगे, तो उन्हें हाउस रेंट अलाउंस (HRA) का 15% अतिरिक्त भुगतान मिलेगा। वर्तमान में ऑफिस अटेंडेंट का मासिक सकल वेतन लगभग ₹46,029/- है।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष (01 जनवरी 2026 को गणना की जाएगी)

  • जन्म तिथि सीमा: 02 जनवरी 2001 से पहले और 01 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।

  • आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट: OBC – 3 वर्ष, SC/ST – 5 वर्ष, दिव्यांग – 10 वर्ष

चयन प्रक्रिया:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट।

  • परीक्षा में चार सेक्शन होंगे: रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी। प्रत्येक सेक्शन में 30 प्रश्न होंगे।

  • कुल प्रश्न संख्या: 120, कुल अंक: 120

  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट

  • गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग।

  • ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया:

  • RBI की ऑफिशियल वेबसाइट https://rbi.org.in/ पर जाएं।

  • होमपेज पर Opportunities@RBI लिंक पर क्लिक करें।

  • Current Vacancies पर क्लिक कर ‘Recruitment for the Post of Office Attendant in Reserve Bank of India – Panel Year 2025’ पर क्लिक करें।

  • नोटिफिकेशन पढ़कर योग्यता जांचें और फिर ‘Online Application Form’ लिंक से आवेदन करें।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य: ₹450

  • SC/ST और दिव्यांग: ₹50

  • भुगतान माध्यम: क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.