राष्ट्रीय

Kasibugga Temple Stampede: भक्ति बनी मौत! आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़ ने निगल ली इतनों की जान

Kasibugga Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले के काशीबुग्गा कस्बे में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को मची भगदड़ में कम से कम नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह हादसा एकादशी के शुभ अवसर पर हुआ, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे.

Kasibugga Temple Stampede
Kasibugga Temple Stampede
WhatsApp Group Join Now

बचाव अभियान जारी

घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान जारी है. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. मंदिर परिसर से सामने आईं विचलित करने वाली तस्वीरों में श्रद्धालु हादसे के बाद ज़मीन पर बेसुध पड़े दिखाई दे रहे हैं. घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

इस घटना पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,

“श्रीकाकुलम ज़िले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़ ने मुझे व्यथित कर दिया है. इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ.

नायडू ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए हैं.

प्रशासन सतर्क, मंत्री ने किया दौरा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन दल मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए.
राज्य के कृषि मंत्री के अत्चन्नायडू ने भी मंदिर पहुँचकर अधिकारियों से मुलाकात की और राहत कार्यों की समीक्षा की. भीड़ को नियंत्रित करने और बचाव अभियान में मदद के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

जांच के आदेश

राज्य सरकार ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं. फिलहाल प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घायलों को शीघ्र इलाज उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.