उत्तर प्रदेश

RampurCrime – मिलक क्षेत्र में सात वर्षीय बालक की हत्या

RampurCrime – रामपुर जिले के मिलक कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सात साल के एक बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और गंभीर टों की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में गांव का ही एक युवक संदिग्ध है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

rampur milak child murder case

WhatsApp Group Join Now

सामान दिलाने के बहाने ले गया जंगल

परिजनों के मुताबिक, बच्चा शनिवार को घर से पास की दुकान पर सामान लेने निकला था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल की ओर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा गया।

बताया जा रहा है कि बालक को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया।

घायल अवस्था में घर के पास पहुंचा

परिवार के अनुसार, बच्चा किसी तरह लड़खड़ाते हुए घर के पास तक पहुंचा। आसपास खेल रहे बच्चों ने उसकी हालत देखी और परिजनों को खबर दी। घबराए परिजन उसे तत्काल शाहबाद के एक अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मामले को पुलिस केस बताते हुए आगे की प्रक्रिया की सलाह दी।

देर रात परिजन बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम उसे नगर के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि

शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। यह जानकारी सामने आते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

परिजनों का कहना है कि बच्चे ने अंतिम समय में टूटी आवाज में आरोपी का नाम बताया था। बताया जाता है कि वह युवक को ‘चाचा’ कहकर पुकारता था, जिससे उस पर भरोसा करता था।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या और पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

आरोपी के बारे में स्थानीय जानकारी

ग्रामीणों का कहना है कि संदिग्ध युवक नशे का आदी बताया जाता है और अक्सर असामान्य व्यवहार करता था। हालांकि, पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है कि घटना पूर्व नियोजित थी या नहीं।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.