उत्तराखण्ड

संपन्न हुआ उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा का गठन व विस्तार, पुष्पा वैष्णव महिला अध्यक्ष निर्वाचित

रविवार को महिला शाखा का गठन किया गया, जिसमें कार्यकारिणी की अनेक महिलाओं ने भाग लिया। इस बैठक में हीरा बिष्ट पत्नी स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट को मुख्य संरक्षक के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। डॉ. करुणा पांडे संरक्षक के रूप में मनोनीत की गई।

fadf74cc 41bf 4eb5 9572 656197fee5bc

WhatsApp Group Join Now

पुष्पा वैष्णव जी के नेतृत्व में उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा दिन पे दिन प्रगति कर रही है। सभी बहनों के सहयोग से आप सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। उत्तराखंड महोत्सव में दिन में होने वाले बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं को आपके नेतृत्व में महिला शाखा द्वारा संपन्न किया जाता है। 2012 से निरंतर दो कार्य काल में आपने उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा में अनेकों हितकारी निर्णय लिये।

उत्तर प्रदेश लखनऊ में संस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रचार -प्रसार का कार्य किया। इसी कारण समस्त महिला शाखा द्वारा पुष्पा वैष्णव को तीसरी बार पुनः बहुमत से अध्यक्ष पद हेतु चुना गया। उत्तराखंड महापरिषद संयोजक महोदय दीवान सिंह अधिकारी जी के द्वारा पुष्पा वैष्णव के पुनः अध्यक्ष पद हेतु चयनित होने की घोषणा की गई व अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत जी के द्वारा समस्त महिला कार्यकारिणी को बधाई व आशीर्वचन प्रदान किया गया।

सुनीता कनवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमा, सीता, कमला, मीना, रेनू, राजेश्वरी उपाध्यक्ष, सुनीता रावत महासचिव, पुष्पा गैलाकोटी सचिव, त्रिलोचनी रावत व लक्ष्मी जोशी संयुक्त सचिव, सुनीता गोस्वामी, हेमा डोबरियाल, हेमा कांडपाल, जनसंपर्क सचिव, मंजू, दिव्या, कल्पना, सुशीला, दीपा, सविता, सोनिया, रेनू, हेमा, रेखा नई सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.