स्वास्थ्य

Second Hand Smoking Heart Risk: जानलेवा होता है धुएँ का घातक वार, आप नहीं पीते सिगरेट, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा क्यों…

Second Hand Smoking Heart Risk: आज के समय में हार्ट अटैक किसी भी अनहेल्दी आदत के कारण अचानक हो सकता है। खासकर जो लोग सिगरेट या शराब का सेवन करते हैं, उनका दिल रोज कमजोर होता रहता है (Second Hand Smoking Heart Risk). लेकिन रिसर्च से पता चला है कि सिगरेट नहीं पीने वाले लोग भी सेकेंड हैंड स्मोकिंग की वजह से हार्ट अटैक के खतरे में रहते हैं। दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल के कार्डियोलॉजी प्रोफेसर डॉ अजीत जैन के अनुसार, सिगरेट का धुआं हार्ट के लिए बेहद खतरनाक है।

Second Hand Smoking Heart Risk
Second Hand Smoking Heart Risk

सेकेंड हैंड स्मोकिंग क्या है?

सेकेंड हैंड स्मोकिंग तब होती है जब आप खुद सिगरेट नहीं पी रहे हैं, लेकिन किसी और के पास खड़े होकर उसका धुआं सांस के जरिए अंदर ले रहे हैं (Second Hand Smoke Effects). यह धुआं आपके फेफड़ों और हार्ट दोनों पर बुरा असर डालता है। ऐसे लोग भी हार्ट अटैक के जोखिम में रहते हैं, जो खुद स्मोकिंग नहीं करते।


हार्ट आर्टरीज ब्लॉक होने का खतरा

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के जरिए हार्ट आर्टरीज तक पहुंचता है और उन्हें ब्लॉक करने लगता है (Blocked Heart Arteries from Smoke). जब आर्टरीज ब्लॉक होती हैं, तो दिल तक ब्लड फ्लो कम हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।


खून गाढ़ा होना और ब्लॉकेज

सेकेंड हैंड स्मोकिंग खून को गाढ़ा कर देती है, जिससे ब्लड वेसेल्ट में थक्के जमने लगते हैं (Thick Blood Risk). गाढ़े खून के कारण दिल तक ऑक्सीजन और पोषण ठीक से नहीं पहुंच पाता और हार्ट बीट प्रभावित होती है, जिससे जान का जोखिम बढ़ जाता है।


ऑक्सीजन की कमी और सांस की समस्या

सिगरेट का धुआं शरीर में ऑक्सीजन की कमी भी पैदा करता है (Oxygen Deficiency from Smoke). इससे सांस लेने में दिक्कत होती है और हार्ट ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है।


बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा

सेकेंड हैंड स्मोकिंग शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देती है (Bad Cholesterol from Second Hand Smoke). कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है।


सेकेंड हैंड स्मोकिंग से बचने के तरीके

  • सिगरेट पीने वालों से दूरी बनाएं (Avoid Second Hand Smoke).

  • जब पास में कोई स्मोक कर रहा हो, मास्क पहनें।

  • लंबे समय तक धुएं के संपर्क में रहने से गंभीर बीमारियां और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.