राष्ट्रीय

Satara doctor suicide case: वॉट्सऐप चैट में दिखा अलग ट्रायंगल, अब किस पर गिरेगी गाज…

Satara doctor suicide case: सातारा जिले के फलटण में महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में रोज़ नए खुलासे सामने आ रहे हैं इस महिला डॉक्टर ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर जान दी थी नोट में उन्होंने पीएसआई गोपाल बदणे और प्रशांत बनकर को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि गोपाल बदणे ने चार बार उसके साथ यौन शोषण किया, जबकि प्रशांत बनकर ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया

Satara doctor suicide case
Satara doctor suicide case
WhatsApp Group Join Now

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है पुलिस ने मृत डॉक्टर और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं इन्हीं मोबाइल फोन की चैटिंग से एक नया ‘लव ट्रायंगल’ सामने आया है यह दावा भाजपा नेता और मंत्री जयकुमार गोरे ने किया है

गोरे ने कहा, ‘हम उस बहन का सम्मान करते हैं, लेकिन मोबाइल चैटिंग में जो ट्रायंगल सामने आया है, वह बहुत गंभीर है और उसे सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा इस पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए

मंत्री ने आगे कहा कि सीसीटीवी फुटेज और जब्त मोबाइलों से कई अहम सुराग मिले हैं ‘कभी कहा जा रहा है कि सुसाइड नोट पर लिखावट उसकी नहीं है, जबकि परिवारजन कहते हैं कि वह लिखावट उसी की है लेकिन जब तीनों मोबाइल की चैटिंग देखी जाएगी, तो तस्वीर बिल्कुल अलग नज़र आएगी गोरे ने आरोप लगाया, पुलिस यह सच्चाई सामने नहीं ला रही है ताकि मृतका की गरिमा बनी रहे, मगर कुछ लोग इसका फायदा उठाकर गंदी राजनीति कर रहे हैं

फिलहाल, पुलिस मोबाइल डाटा, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि इस आत्महत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.