बिज़नेस

FuelPrice – कच्चे तेल में तेजी के बीच पेट्रोल, डीजल, स्थिर हैं LPG और CNG के दाम

FuelPrice- अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 2.58 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 86.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ऊर्जा बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर लंबे समय में ईंधन कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है। माना जाता है कि यदि क्रूड ऑयल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी होती है, तो भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर प्रति लीटर लगभग 6 रुपये तक का अतिरिक्त लागत दबाव बन सकता है।

fuel price lpg petrol rates

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 29 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम में कोई संशोधन नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। अन्य प्रमुख शहरों में भी कीमतें पहले की तरह बरकरार हैं। लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं अयोध्या में पेट्रोल 102.40 रुपये और डीजल 99.27 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये, जबकि इंदौर में पेट्रोल 114.61 रुपये और डीजल 99.70 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

LPG सिलेंडर की दरें भी यथावत

इंडियन ऑयल की ओर से जारी ताजा दरों के अनुसार घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है। 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 2,930 रुपये का है। वहीं 10 किलोग्राम का सिलेंडर 673 रुपये और 5 किलोग्राम वाला सिलेंडर 349.50 रुपये में उपलब्ध है। अन्य शहरों की बात करें तो पटना में घरेलू सिलेंडर 1,031.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,227 रुपये का है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 रुपये तथा कमर्शियल सिलेंडर 3,052.50 रुपये में मिल रहा है। रांची में घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,131 रुपये तय की गई है।

CNG की कीमतें भी स्थिर रहीं

देश के विभिन्न शहरों में CNG के दाम भी पूर्ववत बने हुए हैं। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में CNG 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है। राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में इसकी कीमत 92.44 रुपये प्रति किलोग्राम है। हरियाणा के कैथल में CNG 88.43 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में इसकी कीमत 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

अलग-अलग शहरों में जारी हैं मौजूदा दरें

उत्तर प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी CNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हापुड़ में यह 92.70 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में CNG का भाव 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम बना हुआ है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में इसकी कीमत 91.58 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं महोबा, बांदा और चित्रकूट में उपभोक्ताओं को CNG 89.42 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रही है। फिलहाल ईंधन की खुदरा कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बाजार की चाल पर आने वाले दिनों में सभी की नजर बनी रहेगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.