लाइफ स्टाइल

CTET – सीटीईटी परीक्षा 2026: एडमिट कार्ड और परीक्षा कार्यक्रम का अपडेट

CTET – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की तिथियों में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा केवल 8 फरवरी को होने वाली थी, लेकिन अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। देशभर में पटना सहित 140 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पहले यह संख्या 132 थी।

ctet 2026 admit card exam schedule update

WhatsApp Group Join Now

परीक्षा का समय और पेपर का क्रम

परीक्षा दोनों दिनों में पेपर-1 और पेपर-2 आयोजित किए जाएंगे। 7 फरवरी को पेपर-2 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक होगा और पेपर-1 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक चलेगा। 8 फरवरी को भी यही समय निर्धारित किया गया है।
सीबीएसई ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचें। इसका मतलब है कि पेपर-2 में 7.30 बजे और पेपर-1 में 12.30 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

सीटीईटी एडमिट कार्ड की तिथि

नोटिफिकेशन के अनुसार, CTET एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। 7 फरवरी के परीक्षा वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 5 फरवरी को, जबकि 8 फरवरी वाले अभ्यर्थियों के लिए 6 फरवरी को जारी होने की संभावना है।

कैसे डाउनलोड करें CTET एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध CTET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद अपना एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।

परीक्षा केंद्र की जानकारी

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र का नाम और पता एडमिट कार्ड पर ही मिलेगा। एग्जाम सिटी स्लिप को केवल दिशा-निर्देश समझा जाना चाहिए, इसे एडमिट कार्ड का विकल्प न माना जाए।

इस बार बढ़ा उम्मीदवारों का दबदबा

सीटीईटी परीक्षा में इस बार रिकॉर्ड आवेदन हुए हैं। टीचरों के लिए टीईटी अनिवार्य करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश भर से लाखों आवेदन आए हैं। पिछले सालों की तुलना में इस बार करीब 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

टीचरों के लिए टीईटी अनिवार्यता

यूपी, झारखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में बगैर टीईटी पास किए शिक्षक वर्षों से स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, इन शिक्षकों को आगामी दो साल में टीईटी पास करना होगा। नहीं तो उन्हें नौकरी छोड़नी या जबरन सेवानिवृत्त किया जाएगा। केवल उन शिक्षकों को राहत मिलेगी जिनकी नौकरी पांच साल से कम बची है, लेकिन प्रमोशन के लिए उन्हें भी टीईटी पास करना अनिवार्य है।

सीटीईटी में न्यूनतम पासिंग मार्क्स

 

  • जनरल कैटेगरी के लिए: 150 में से कम से कम 90 अंक (60%)
  • SC/ST के लिए: 150 में से 82 अंक (55%)

सीटीईटी के पेपर और योग्यताएँ

सीबीएसई साल में दो बार CTET परीक्षा आयोजित करता है – जुलाई और दिसंबर में।

  • पेपर-1: कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक भर्ती में पात्र।
  • पेपर-2: कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक भर्ती में पात्र।

उत्तीर्ण अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.