Mascara Side Effects: डेली मस्कारा लगाने की ये 4 आदतें कहीं छीन न लें आपकी आँखों की रौशनी, तुरंत जान लें बड़े खतरे
Mascara Side Effects: आज के समय में मस्कारा हर मेकअप किट का अहम हिस्सा बन गया है। यह आंखों को तुरंत डिफाइंड लुक देता है और पलकों को लंबा, घना और आकर्षक दिखाने में मदद करता है (Mascara Side Effects). ऑफिस, पार्टी या रोजमर्रा के मेकअप में महिलाएं मस्कारा को डेली रूटीन का हिस्सा बना लेती हैं। लेकिन रोजाना मस्कारा लगाने की आदत आंखों की सेहत पर धीरे-धीरे असर डाल सकती है।

आंखों में जलन और खुजली
डेली मस्कारा लगाने से आंखों में जलन, खुजली या रेडनेस हो सकती है, खासकर संवेदनशील आंखों वालों में (Eye Irritation from Mascara). मस्कारा में मौजूद केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स आंखों को इरिटेट कर सकते हैं।
पलकों का झड़ना और कमजोर होना
हर दिन मस्कारा लगाने और उसे सही तरीके से ना हटाने से पलकों की जड़ों में कमजोरी आती है। इससे पलकें टूटने (Damaging Eyelashes) और झड़ने लगती हैं.
बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा
पुराना या एक्सपायर्ड मस्कारा बैक्टीरिया का घर बन जाता है। इससे आई इंफेक्शन, स्टाई या कंजक्टिवाइटिस (Mascara Eye Infection). जैसी समस्याएं हो सकती हैं
ड्राय और बेजान पलके
मस्कारा में मौजूद अल्कोहल और प्रिजर्वेटिव्स पलकों को ड्राय और कमजोर बना सकते हैं (Dry Eyelashes from Mascara). लगातार इस्तेमाल से आंखों की सुंदरता और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
एलर्जिक रिएक्शन और सूजन
कुछ लोगों को मस्कारा से आंखों में वॉटरिंग, सूजन या एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसे मामलों में तुरंत मस्कारा का इस्तेमाल बंद करना चाहिए
आंखों की नमी पर असर
बार-बार मस्कारा लगाने से आंखों की नेचुरल नमी प्रभावित होती है। इससे ड्राई आई सिंड्रोम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं
सेफ्टी टिप्स और सही इस्तेमाल
हर 3–4 महीने में मस्कारा बदलें (Mascara Replacement).
सोने से पहले मस्कारा पूरी तरह हटा दें।
वाटरप्रूफ मस्कारा रोजाना ना लगाएं।
आंखों में इंफेक्शन होने पर मस्कारा का इस्तेमाल बंद करें।



