स्वास्थ्य

Morning Drink – अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं में कैसे चुनें सही सुबह की ड्रिंक…

Morning Drink – आज की बदलती जीवनशैली में डायबिटीज, थायराइड, हार्मोनल असंतुलन और पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इन बीमारियों से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिन की शुरुआत का तरीका बेहद अहम होता है। खासकर सुबह खाली पेट ली जाने वाली ड्रिंक शरीर पर गहरा असर डालती है। हालांकि, हर किसी के लिए एक जैसी मॉर्निंग ड्रिंक फायदेमंद नहीं होती। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, अलग-अलग शारीरिक समस्याओं के लिए सुबह की ड्रिंक भी जरूरत के हिसाब से चुननी चाहिए।

morning drink health problem guide

क्यों जरूरी है समस्या के अनुसार मॉर्निंग ड्रिंक

सुबह का समय शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने का सबसे सही वक्त माना जाता है। इस दौरान ली गई सही चीजें हार्मोन बैलेंस, पाचन और एनर्जी लेवल को बेहतर बना सकती हैं। अगर बिना जरूरत समझे एक ही तरह की ड्रिंक रोज पी जाए, तो उसका असर सीमित हो सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपकी समस्या क्या है और उसके अनुसार कौन-सी ड्रिंक ज्यादा लाभ पहुंचा सकती है।

बालों के झड़ने की समस्या में क्या पिएं

बालों का अधिक झड़ना आजकल महिलाओं और पुरुषों दोनों में आम शिकायत बन गई है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, ऐसे लोगों के लिए मेथी और अलसी के बीज फायदेमंद माने जाते हैं। इन दोनों को पीसकर पाउडर बना लिया जाए और सुबह आधा से एक चम्मच पानी के साथ लिया जाए। माना जाता है कि इससे स्कैल्प में सूजन कम होती है और बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है, जिससे हेयर फॉल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

त्वचा की चमक लौटाने के लिए क्या करें

अगर चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगी है और स्किन में पहले जैसा ग्लो नहीं रहा, तो सुबह का रूटीन इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। इसके लिए केसर और बादाम का संयोजन सुझाया जाता है। रात में पानी में केसर के दो धागे भिगो दें और सुबह उस पानी को हल्का गर्म कर पी लें। साथ में चार भीगे हुए बादाम खाएं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मिश्रण शरीर में स्ट्रेस को कम करने और त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद कर सकता है।

आयरन की कमी और थकान में राहत कैसे मिले

कई लोगों को बिना ज्यादा मेहनत के भी लगातार थकान महसूस होती है, जिसका एक बड़ा कारण आयरन की कमी हो सकता है। ऐसे में सुबह दो अंजीर रातभर भिगोकर खाना और एक चम्मच भीगे हुए सफेद तिल के साथ लेना फायदेमंद माना जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि खाली पेट नॉन-हीम आयरन लेने से शरीर में आयरन के अवशोषण में सुधार हो सकता है, जिससे कमजोरी और थकान में धीरे-धीरे राहत मिलती है।

ब्लोटिंग और गैस की परेशानी में क्या पिएं

अगर पेट में अक्सर गैस, अपच या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो सुबह की ड्रिंक इसमें बड़ा फर्क ला सकती है। चक्रफूल और सौंफ का पानी इसके लिए उपयोगी माना जाता है। चक्रफूल को हल्का कूटकर एक चम्मच सौंफ के साथ पानी में उबालें और सुबह पिएं। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम मिलता है और गैस बनने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

थायराइड में सुबह की सही आदत

थायराइड की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए मॉर्निंग रूटीन और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में सुबह एक भीगा हुआ ब्राजील नट खाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही कलौंजी के बीजों को हल्का भूनकर पाउडर बनाकर पानी के साथ लिया जा सकता है। माना जाता है कि यह संयोजन थायराइड से जुड़े पोषण तत्वों की पूर्ति में मदद कर सकता है।

डायबिटीज में कौन-सी ड्रिंक हो फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह की ड्रिंक ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक हो सकती है। दालचीनी, मेथी और जीरा को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उबालकर पीने की सलाह दी जाती है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर बनाने और ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने में मदद कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.