उत्तर प्रदेश

Weather – यूपी के कई जिलों में जारी हुआ भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Weather– उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे कई हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार सुबह प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच कुछ क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है।

up rain alert weather

14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी और उन्नाव शामिल हैं। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कई अन्य जिलों में यलो अलर्ट

आईएमडी ने करीब दो दर्जन से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इनमें सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, ललितपुर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, औरैया, लखनऊ, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर शामिल हैं।

अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक वर्षा की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है। विभाग के अनुसार, मानसूनी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरणों के प्रभाव से गंगा के मैदानी क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अधिक वर्षा दर्ज होने की संभावना है।

तापमान में आएगी गिरावट

लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई देने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। इससे उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, जिन क्षेत्रों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, वहां लोगों को अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की हिदायत दी गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please remove AdBlocker first, and then watch everything easily.